नरेश ठाकुर को चुना अध्यक्ष

By: Nov 20th, 2019 12:28 am

गोहर बार एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में जिम्मा

गोहर  –गोहर बार एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को कोर्ट परिसर में आम सहमति से संपन्न हुए। अधिवक्ता नरेश ठाकुर को अध्यक्ष और हेम सिंह ठाकुर को महासचिव चुना गया। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मंगलवार को अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के समस्त पदों के लिए नामांकन करने वाले एक-एक उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया।  चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शर्मा और पंकज वत्सी ने बताया कि इस वर्ष बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि गोहर बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर नरेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष नवनीत वशिष्ट, महासचिव हेम सिंह ठाकुर, सह सचिव कंचन वत्सी, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर को निर्विरोध चुना गया है। जबकि लाइब्रेरियन के पद पर तिलक राज को नियुक्ति प्राप्त हुई है। कार्यकारिणी में पंकज वत्सी, हर्षा शर्मा तथा कृष्ण कुमार शर्मा को सदस्य के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर यादविंदर ठाकुर, अमरजीत सिंह पसरीचा, सुशील चौहान, ललित कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार  आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App