नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई गई शपथ

By: Nov 5th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़, मनीमाजरा – श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए समर्पित पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र छह नवंबर को है। सत्र से पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने विधानसभा उपचुनाव में जीते तीन विधायकों जलालाबाद के रमिंदर आंवला, मुकेरियां की रेणु बाला, फगवाड़ा के बलविंदर सिंह धालीवाल को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। बता दें कि इस विशेष सत्र में पंजाब ने हरियाणा के विधायकों को भी आमंत्रित किया है। ऐसा 53 साल के बाद होगा, जब दोनों राज्यों के प्रतिनिधि एक साथ विधानसभा में बैठेंगे। पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 में लागू हुआ था। इस एक्ट के तहत दोनों राज्य अलग हुए थे। यह सत्र इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों राज्यों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App