नशे के खिलाफ प्रदेश में आज ऐलान-ए-जंग

By: Nov 15th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश में शुक्रवार से आगामी 15 दिसंबर तक नशे के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी। यह जंग प्रदेश की पंचायतों तक पहुंचेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने समाज में नशे के बढ़ते चलन की रोकथाम के लिए इस बार महाअभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए समन्वय के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।  नशे के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए निवारक, उपचारात्मक, दंडात्मक, परामर्श, पुनर्वास और मुख्य धारा की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी रणनीति तैयार कर दी है। प्रदेश में हर साल बढ़ रहे नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए अब पंचायत स्तर पर भी जंग शुरू होनी है। पंचायती राज संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं को नशा निवारण अभियान को धरातल स्तर तक पहुंचाने में सहयोग के लिए विभाग ने निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग को हॉट स्पॉट और दवाइयों की दुकानों पर नशे की ब्रिकी की रोकथाम के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App