निगम के कामों पर बरसे कांग्रेस पार्षद

भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद किरण खेर पर जमकर लगाई लताड़

चंडीगढ़ –नगर निगम के सभी पांच कांग्रेसी पार्षदों ने कहा है कि जिस प्रकार के आज निगम के हालात हैं, तो उसे बंद कर उसपर ताला लगा देना चाहिए। शनिवार को कांग्रेस भवन में हुई प्रेस वार्ता में कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर व सांसद किरण खेर को जमकर लताड़ा। नगर निगम के गिर चुके वित्तीय हालात, भ्रष्टाचार, झूठ, गलत नीतियों, नोसिखियापन व नाकामियों पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस के पांचों पार्षदों ने जमकर लताड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद हम नाउम्मीदी के बाद हमने सोचा कि धरातल पर जा चुके नगर निगम के वित्तीय हालात पर सांसद किरण खेर केंद्र से फंड लाकर थोड़ा नगर निगम को पटरी पर लाएंगी, परंतु उन्हें चंडीगढ़ नगर निगम से कोई लेना देना नही है। उनका लेना देना सिर्फ मेयर चुनाव तक रहता है। देविंदर बबला व सभी पार्षदों ने कहा कि इस तरह के हालात को देख नगर निगम को भंग कर पुनः चुनाव करा देने चाहिए और नगर निगम पर ताला लगा देना चाहिए।  बबला ने कहा सभी पार्षद एकजुटता से जनता की आवाज नगर निगम में उठाते हं और जहां मेयर व नगर निगम में हमारी जरूरत होती है, हम साथ भी देते है। गुरबख्श रावत ने कहा कि पार्षदों को मिलने वाले वार्ड फंड से काम हो नहीं रहे ऊपर से एक करोड़ का बजट हर पार्षद को देने का झुनझुना दे दिया है, ये जनता को गुमराह करने वाली बात है। कोई पार्षद इतने बजट का काम तो कमेटियों में पास करा करवा लेता था। रविंदर गुजराल ने कहा कि वार्ड फंड व एक करोड़ तो दूर हमारे वार्ड के लगभग एक करोड़ के एस्टीमेट बने पड़े हैं, पर अफसर  उनमें कमियां निकाल कर कामों में अड़चन डाल रहे हैं।