निगम गारबेज प्लांट पर 29 को रखेगा पक्ष

By: Nov 15th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ नगर निगम अपने विभागों के कामकाज के लिए कर्मचारियों व शाखाओं पुनः निर्धारण करेगा।  29 नवंबर को गारबेज प्लांट के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में होने वाली सुनवाई के दौरान निगम अपने वकील खडे़ कर सकता है। कर्मचारियों व शाखाओं पुनः निर्धारण के संबंध में निगम सदन में विस्तृत चर्चा के बाद एजेंडा पारित किया गया। प्रातः 11 बजे शुरू हुई सदन की बैठक में दोपहर 2ः50 तक  तो शून्य काल ही चला। इसके बाद अंतिम दस मिनट से भी कम समय में सात एजंडे पारित कर दिए गए। सदन पदल पर रखे गए 15 एजंडों में से केवल चार एजेंडों पर ही चर्चा हुई। इसमें कर्मचारियों व शाखाओं पुनः निर्धारण एइंजीनियरिंग विंग के विभिन्न वर्गों के पदों के लिए निर्धारित 2012 की सेवा नियमों की समीक्षा, रिक्त व स्वीकृत पदों पर  अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करना  शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App