नेताओं ने मुंह मोड़ा,नौजवान बने सहारा

By: Nov 15th, 2019 12:22 am

हादसे में गंभीर घायल निर्धन नौजवान के इलाज में मदद के लिए आगे आए युवा

गगल – जनाब, नेताओं की सिर्फ जुबान चलती है,वे गरीबों की कहां सुनते हैं। उन्हें सिर्फ अपने इर्द-गिर्द वर्कर्ज का हुजूम चाहिए। ये दर्द भरे शब्द मनेड, बगली और इच्छी के उन युवाओं के हैं, जो इन दिनों हादसे में जख्मी एक युवक के लिए मदद जुटा रहे हैं। जानकारी के अनुसार  कुछ दिन पहले अनसोली में एक दुर्घटना घटित हुई, जिसमें बगली निवासी संजय कुमार गंभीर घायल हुआ है। संजय बेहद निर्धन परिवार से संबंधित है। संजय अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।  जब संजय की किसी भी नेता और अन्य संगठन ने मदद नहीं की, तो इन युवाओं ने उसकी मदद का बीड़ा उठा लिया है।  इनमें बगली के प्रधान अश्विनी कुमार  ने  पहल करते हुए अपने सहयोगी साथियों से इसकी आर्थिक सहायता के लिए चंदा इकट्ठा किया । बाद में मनेड से संजू ठाकुर,  प्रदीप सैणी,  शशि अभिनव, हेमराज,  अनीता, वीना, गुरुदेव ,अंकू, मोनू, राजीव व गोल्डी आदि दर्जनों लोगों  ने इस असहाय की मदद को हाथ बढ़ाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App