नेहरू युवा केंद्र ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान

By: Nov 19th, 2019 12:20 am

कुल्लू –नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला युवा सेवाएं खेल विभाग  कुल्लू के तत्त्वावधान में ग्राम पंचायत मौहल में नशे के खिलाफ  चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक दिवसीय खेल जिसमें घड़ा फोड़, चैयर रेस, रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मौहल के स्वयं सहायता समूह ,महिला मंडलों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पंचायत के प्रधान ओमा देवी बतौर मुख्याातिथि रही। पंचायत प्रधान ओमा देवी ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अगर समाज से नशे को कम करना है तो महिलाओं को सबसे ज्यादा आगे आने की आवश्यकता है। घड़ा फोड़ में जालपा महिला मंडल की सदस्य शांति महंत ,चैयररेस में मीरा ठाकुर महिला मंडल पंडित बेहड़ और शीतला स्वयं सहायता समूह से हेमलता दूसरे स्थान पर रही।  विजेताओं को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र कुल्लू से स्वयंसेवी कुमारी ममता, कुमारी चंपा भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उपप्रधान ग्राम पंचायत शिव सिंह,शक्ति महिला ग्राम संगठन के प्रधान प्रोमिला सचिव मीना, इसके अलावा दीया स्वयं सहायता समूह, काली नारायण ,नारी शक्ति, महिला शक्ति, चतुरभुजा, आशा स्वयं सहायता समूह एकता शिव शक्ति ,बालक महेशवर, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडल जौली, भद्राकाली महिला मंडल पंडित बेहड़, रणपाल नैयना महिला मंडल अप्पर जौली के सदस्यों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App