नौ नवंबर ऐतिहासिक दिवस

By: Nov 23rd, 2019 12:05 am

-डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर

नौ नवंबर 2019 का दिन भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिवस के रूप में याद रहेगा, क्योंकि इस दिन दो ऐतिहासिक फैसले हुए। जिसमें से एक उच्चतम न्यायालय का फैसला था जो अयोध्या भूमि विवाद का था और दूसरा कार्यपालिका का है जो करतारपुर कोरिडोर का है। रंजन गोगोई की पीठ ने अयोध्या मामले का निर्णय राम मंदिर के पक्ष में दिया है, जो स्वागत योग्य है। यह फैसला ऐतिहासिक है और अब राम मंदिर बन कर रहेगा, यह पूर्णतया तय है। मुस्लिम समुदाय को पांच एकड़ जमीन मस्जिद के लिए मिल रही है, फिर विवाद क्यों?


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App