पराली जलाने से चंडीगढ़ की हवा खराब

By: Nov 5th, 2019 12:02 am

सिटी ब्यूटीफुल में लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत, आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद

चंडीगढ़ – सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की आबो हवा आजकल सांस लेने के काबल नहीं रही। पंजाब में कथित तौर पर पराली जलने से चंडीगढ़ की हवा इन दिनों खराब चल रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बेशक तापमान कम हुमा है, लेकिन पराली से फैल रहे स्मॉग की वजह से लोगों का सांस लेना दू-भर हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसन पब्लिक हेल्थ पीजीआई डा. रविंदर खेवाल के मुताबिक इस वक्त पराली ज्यादा जल रही है, जिसकी वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 258 पार हो गया है। चंडीगढ़ का हर शख्स आठ से 10 सिगरेट के बराबर धुआं अंदर ले रहा है। जहां तक राहत का सवाल है, तो मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पांच नवंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। उन्होंने बताया कि पांच की दोपहर बाद आसमान में बादल छाने की संभावना है। इसके बाद पांच से सात नवंबर के बीच बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद चंडीगढ़ की हवा में सुधार होगा। आसमान साफ होने के बाद तापमान भी गिरेगा। दिन और रात के तापमान 12 डिग्री के अंतर से मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। इन दिनों ज्यादा एलर्जिक डिजीज और पेट संबंधी बीमारियां ज्यादा हो रही है। इसके अलावा आसमान में स्मॉग की वजह खासी जुकाम के साथ-साथ बुखार के मरीज भी बहुत आ रहे हैं। डाक्टर्स का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाते समय मास्क लगाकर भेजें। उन्हें फुल स्लीव के कपड़े पहनाकर रखें।  मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App