पश्चिमोत्तर में आज से बारिश के आसार

By: Nov 6th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मंगलवार को मौसम खुश्क रहा तथा बुधवार से पंजाब तथा हरियाणा में बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार क्षेत्र में बुधवार के बाद बारिश के आसार हैं। आसमान में छाए स्माग से परेशान लोगों को बारिश प्रदूषण से राहत दिला सकती है। क्षेत्र में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम पारा 11 डिग्री, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और नारनौल का पारा क्रमशः 13 डिग्री रहा। चंडीगढ़, अंबाला ,भिवानी ,लुधियाना का पारा क्रमशः 16 डिग्री, सिरसा, पटियाला का 15 पारा डिग्री, गुरदासपुर का पारा 14  डिग्री, अमृतसर का पारा 14 डिग्री, करनाल का पारा 15 डिग्री रहा। दिल्ली का पारा 17 डिग्री, श्रीनगर का पारा चार डिग्री व जम्मू का पारा 13 डिग्री रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App