पहाड़ी में सुने महाभारत और रामायण की चौपाइयां।

By: Nov 8th, 2019 1:04 pm

उपमंडल ठियोग की प्रसिद्ध देवठी श्रीकालू नाग देवता मंदिर धार कंदरू में एकादश बूढ़ी दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम ठियोग कृष्ण कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर परिसर पहुंचने पर कारदारों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। परंपरा अनुसार मटरेना जला कर कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस अवसर पर कारदारों व स्थानिय लोगों द्वारा मंदिर परिसर में परंपरानुसार महाभारत और रामायण की चौपाइयों को पहाड़ी भाषा में गाकर विशेष नृत्य किया गया, जिसे देवड़ी कहा जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App