पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को चंबा का सलाम

By: Nov 20th, 2019 12:25 am

उटीप पंचायत के ककियां में कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, पौधारोपण करके पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

चंबा  –ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा ने देश की प्रथम प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। चंबा ब्लॉक के तहत पड़ने वाली पंचायत के ककियां गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावविनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही इस दौरान पौधारोपण कर लोगांे को पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार ठाकुर ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी, उसके बाद कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार ठाकुर ने अपने संबोधन में इंदिरा गांधी को उच्च एवं दृढसंकल्प से भरपूर विचारों वाली प्रधानमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की ओर से देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए किए गए परमाणू परीक्षण, भारत-पाक युद्ध के फलस्वरूप बंगाल का निर्माण, प्रांतीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अलावा ग्रामीण विकास कार्यक्रम जैसे कई महत्त्वूर्ण  प्रयासों कोई भी भारतीय नागरिक भूला नहीं सकता। कार्यक्रम के दौरान मौजूद एवं अन्य महिलाओं को इंदिरा गांधी के नक्शे कदमों पर चलने के लिए भी प्रेरित किया गया।  वहीं, कार्यक्रम में उपास्थित लोगांे ने उनके आदर्शें पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जगदीश हांडा, लक्ष्मीधर, सुदर्शन ठाकुर, अब्दुल गनी, सुभाष शर्मा, नरेश राणा, हसन दीन, जितेंद्र सूर्य, मनोज, प्रकाश, भानू प्रताप, उमेश ठाकुर, लियाकत अली, जीवन, भूपेंद्र एवं परम जीत सिंह सहित कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App