पूर्व विधायक रामरतन पटाकू का निधन

By: Nov 16th, 2019 12:30 am

शाहपुर से 1977 में जनता पार्टी से बने थे एमएलए

शाहपुर –शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन पटाकू का शुक्रवार शाम करीब तीन बजे फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और चार दिन से हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।  रामरतन पटाकू शाहपुर के एक बार विधायक रहे हैं। वह जनता पार्टी की टिकट से विजय होकर विधानसभा पहुंचे थे। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर से 1977 में कांग्रेस का तिलिस्म तोड़कर जनता पार्टी की ओर से पहली बार जीत का श्रेय भी उनके नाम है। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान उस समय की सबसे बड़ी देन बोह पेयजल योजना है, जिसके द्वारा बोह से हरनेरा गांव तक पेयजल की आपूर्ति की जाती रही है। पूर्व विधायक के निधन का समाचार सुनते ही शाहपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। शाहपुर की विधायक एवं मंत्री सरवीण चौधरी, कांगड़ा से पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दीपक अवस्थी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश चौहान, एससी मोर्चा के राकेश मनु, महिला मंडल अध्यक्ष रजनी ठाकुर, विकास खंड अध्यक्ष विजय कुमार बीडीसी सदस्य रवि कुमार, प्रवीण शर्मा, योगराज चड्ढा ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App