पेट खराब होने के कारण

By: Nov 2nd, 2019 12:16 am

सर्दियों में पार्टियों, यात्रा, छुट्टियों आदि सहित बहुत सारी मौज मस्ती होती है, इसलिए इस दौरान न तो हमें बेहतर तरीके से काम करने का समय मिल पाता है और न ही हम हेल्दी डाइट ले पाते हैं। कई बार सर्दियां शुरू होने के साथ-साथ हमारे शरीर की गतिविधियां कम होने लगती हंै, जिससे हमारी आंतें सुस्त पड़ने लगती हैं। वास्तव में शरीर के स्वस्थ रहने में आंतें हमारी मदद करती हैं। इसलिए न सिर्फ  आंतों को, बल्कि पेट के सभी अंगों को स्वस्थ रखना जरूरी है। इससे आप पूरी सर्दी स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन का आनंद ले पाएंगे। इसके साथ ही आपको सर्दियों का भी पूरा मजा मिलेगा। इसलिए स्वास्थ्य को एक मुद्दा बनाकर सर्दियों के मौसम का मजा खराब न करें। आपको पता होना चाहिए कि कैसे आप सर्दियों में आनंद और मस्ती के बावजूद अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हंै, जिसके माध्यम से आप अपने शरीर और पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।

खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी

 हम में से कई इस तथ्य को स्वीकार करेंगे कि वे सर्दियों के दौरान कम पानी या तरल पदार्थ का सेवन करते हैं। लेकिन आपके शरीर को गर्मी, सर्दी दोनों मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। दरअसल आपके शरीर में तरल पदार्थों की कमी विषाक्त पदार्थों को इकट्ठा करती है, खासकर हमारे आंत में। इसलिए बहुत सारा पानी, फलों का रस पिएं और अपने शरीर में पानी की  पर्याप्त मात्रा को बरकरार रखें।  

अपने आप को स्वस्थ समझो

सर्दियों में हम फास्ट फूड और ऑयली फूड खाने से परहेज नहीं करते हंै, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किस पार्टी में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। यदि आप अपने पूरे शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं और आप वर्कआउट भी कम करते हैं, तो आपको पौष्टिक भोजन का चयन करना चाहिए।

व्यायाम है बहुत महत्त्वपूर्ण

सर्दियांे के दौरान व्यायाम करना भी जरूरी है। हालांकि इस समय वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन वजन का बढ़ना जरूर रोका जा सकता है। व्यायाम हमारे आंतरिक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पाचन को स्वस्थ रखने और श्वसन को बेहतर रखने में हमारी मदद करता है। इसलिए अगर आपका पाचन अच्छा है, तो आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।

फाइबर फूड का सेवन

सर्दियों के दौरान अपने पेट को फाइबरयुक्त आहार दें। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में फलों के साथ बींस, दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। वास्तव में ये खाद्य पदार्थ आपके पेट को भरा रख सकते हैं और लंबे समय तक आपकी भूख को कम कर सकते हैं।

ओवर ईटिंग, खराब हाइड्रेशन और अन्य अस्वास्थ्यकर खाने की आदतों से बचें और एक स्वस्थ जीवन शैली और आहार अपनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App