प्रदेश में बनेगा बाबा गोरखनाथ का भव्य मंदिर

By: Nov 13th, 2019 12:20 am

नाथ संप्रदाय करेगा पहल, प्रदेश स्तर पर एकजुट होगा संप्रदाय

भुंतर प्रदेश में बाबा गोरख नाथ का बड़ा व भव्य मंदिर बनेगा। नाथ संप्रदाय ने इस दिशा में काम करने की योजना बनाई है। नाथ संप्रदाय कुल्लू की कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस संदर्भ में प्रदेश भर में अभियान चलाने का फैसला लिया है और इसके समुदाय को एकजुट करने की तैयारी की है। संघ के जिलाध्यक्ष भूमि चंद ने कहा कि कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक बैठक ऊना में योगी सूर्यनाथ के साथ हुई है। इस बैठक में प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार करने को लेकर हुई है। उन्होंने कहा कि हर जिला में नाथ संप्रदाय के लोगों को एकजुट किया जाएगा और उनका संघ बनाया जाएगा। इसी आधार पर प्रदेश स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसी मध्य भाग में मठ्ठ व बाबा गोरखनाथ का भव्य मंदिर इसके बाद बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला में संप्रदाय ने अपना अलग संगठन बनाया है, जो सामाजिक विकास की गतिविधियों के साथ समुदाय के उत्थान के लिए भी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी समुदाय का उत्थान करने के लिए इसी प्रकार के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर जमीन स्तर पर जल्द ही अभियान आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू में भी जल्द ही कोई बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App