प्रवासी से पकड़ा 1.221 किलो गांजा

By: Nov 22nd, 2019 12:22 am

बीबीएन –  पुलिस जिला बददी प्रशासन दवारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत वीरवार को मानपुरा में पुलिस ने एक प्रवासी को गांजे की खेप सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के हवाले से 1.221 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बददी रोहित मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानपुरा में राम सिंह निवासी उत्तर प्रदेश को गांजे की खेप सहित धर दबोचा। पुलिस ने उसके हवाले से 1.221 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफतार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App