प्रिंस चार्ल्स ने लंगर के लिए सेंकी रोटियां

By: Nov 14th, 2019 12:03 am

नई दिल्ली – भारत के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को दिल्ली पहुंचे प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स ने राजधानी के बंगला साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। उन्हें इस दौरान लंगर के लिए रोटियां भी सेंकी। यह प्रिंस चार्ल्स की 10वीं आधिकारिक भारत यात्रा है। चार्ल्स सुबह दिल्ली पहुंचे और इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वह गुरु नानक देव की 550वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए जयसिंह रोड पर स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेका। इस दौरान उन्हें लंगर के लिए रोटियां सेंकते हुए भी देखा गया प्रिंस ऑफ वेल्स इससे पहले भारत मौसम विभाग (आईएमडी) का दौरा किया और मौसम विज्ञानियों के साथ चर्चा की। उन्हें साइक्लोन का अनुमान लगाने वाले नए सिस्टम के बारे में बताया गया। उन्होंने इस दौरान मौसम भवन में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शे की सवारी का मजा लिया, जिसे एक महिला ड्राइवर मारिया चला रही थीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App