निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। प्रियंका ने एक नया घर खरीदने की इच्छा जताई थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘घर खरीदना और मां बनना मेरी टू-डू लिस्ट में है।’ प्रियंका ने कहा था, ‘मेरे लिए घर वह है जहाँ मैं खुश हूं, मेरे आस-पास के लोग खुश रहें। प्रियंका हाल ही में फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। वह रॉबर्ट रोड्रिग्ज की फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।