प्रियंका ने खरीदा 144 करोड़ का घर

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 144 करोड़ रुपए का घर ़खरीदा हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक के आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है। निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। प्रियंका ने एक नया घर खरीदने की इच्छा जताई थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘घर खरीदना और मां बनना मेरी टू-डू लिस्ट में है।’ प्रियंका ने कहा था, ‘मेरे लिए घर वह है जहां मैं खुश हूं, मेरे आस-पास के लोग खुश रहें।