प्रियदर्शनी को किन्नौर का नमन

By: Nov 1st, 2019 12:20 am

रिकांगपिओ – जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ के फाउंटेन पार्क में दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सचिव जिला कांग्रेस कमेटी  किन्नौर हितेश नेगी, कुलवंत सिंह राज्य सचिव, भरत लाल कार्यालय सचिव जिला कांग्रेस किन्नौर, श्यामानंद अध्यक्ष युवा कांग्रेस कल्पा, तेजस्वी प्रकाश सचिव ब्लॉक कांग्रेस, अजयवीर सचिव ब्लॉक कांग्रेस कल्पा, डीडी नेगी प्रवक्ता निचार ब्लॉक, रोहित, अजय, भगत सिंह सचिव युवा कांग्रेस किन्नौर, पुष्पेंद्र वर्मा  सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी  किन्नौर, नेत्र प्रकाश, शम्मी कुमार  योग प्रकाश, बलवीर सिंह, राकेश नेगी  व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह स्पिलो पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाया गया। इस दौरान पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, पंचायत समिति पूह ब्लॉक ठाकुर लाल नेगी, नरेश कुमार नेगी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर, रिंगचें बिष्ट सचिव कांग्रेस कमेटी किन्नौर, राजेंद्र नेगी पूर्व चेयरमैन पंचायत समिति पूह ब्लॉक आदि मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App