बद्दी में लोगों को ‘ड्रग फ्री’ की जानकारी

By: Nov 21st, 2019 12:20 am

नालागढ़-बीबीएन – नालागढ़ उपमंडल में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग द्वारा वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने दी। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन जागरण कार्यक्रम के तहत राजस्व जिला बद्दी में पुलिस द्वारा लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि इस ऐप को अपने मोबाइल फ ोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। लोगों को पुलिस कर्मियों द्वारा व्यवहारिक रूप से इस ऐप की जानकारी दी गई। लोगों ने पुलिस कर्मियों से ऐप की कार्यप्रणाली भी समझी। रोहित मालपानी ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बद्दी पुलिस द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र में वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। पंजाब तथा हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। उन्हें विभिन्न प्रकार के नशों की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंचायत भवन बरोटीवाला में लोगों को नशा निवारण के संबंध में शपथ भी दिलाई गई। लोगों को अवगत करवाया गया कि किसी भी प्रकार का नशा केवल हानि करता है और सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App