बर्फबारी के बीच भाई से मिले चूड़धार पहुंचे विजट महाराज

By: Nov 8th, 2019 1:53 pm

देवभूमि हिमाचल के लोग पौराणिक परंपराओं के साथ देवी देवताओं के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं। इसका उदाहरण चूड़धार में देखने को मिला। जहां सराह से खड़ी चढाई और बर्फबारी के बीच विजट महाराज की पालकी चूड़धार पहुंची। साथ में 14 परागने के लोग भी विजट महाराज के साथ बर्फ के बीच चलकर चूड़धार पहुंचे। मान्यता है कि हर वर्ष विजट महाराज अपने भाई शिरगुल महाराज से मिलने चूड़धार पहुंचते हैं। दोनों भाइयों का एकदशमी को मिलन होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App