बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली – टाटा मोटर्स ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसके ग्लोबल सेल में अक्तूबर में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जगुआर लैंड रोवर की बिक्री समेत टाटा मोर्ट्स का अक्तूबर में ग्लोबल सेल 89108 यूनिट रही। पिछले साल अक्तूबर महीने में कंपनी ने 109597 कारें बेची थीं। टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल और टाटा डेवू रेंज की पिछले महीने बिक्री 28478 यूनिट रही, जो एक साल पहले 44380 यूनिट थी। इस तरह इनकी बिक्री में 36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इस साल अक्तूबर महीने में टाटा मोटर्स के सभी पैसेंजर व्हीकल की ग्लोबल सेल 60630 यूनिट थी, जो अक्तूबर, 2018 के 65217 यूनिट से सात प्रतिशत कम रही।