बिल गेट्स दुनिया के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति

By: Nov 20th, 2019 12:22 am

एमजॉन के संस्थापक जेफ  बेजोस के सिर से अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन चुका है। एक बार फिर से माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। तीसरी तिमाही के नतीजे के बाद बेजोस की संपत्ति करीब 7 बिलियन डालर से कम हो गई। बेजोस की कुल संपत्ति घटकर अब 103.90 बिलियन डालर हो गई है। बिल गेट्स वह बंदा है जो पहले स्थान को पाने के लिए बहुत दिन से प्रॉफिट और शेयर को देख रहा था और इतनी मेहनत की कि खुद को पहले स्थान पर फिर से काबिज कर दिया। बिल गेट्स की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 105.70 बिलियन डालर है। बता दें, 2018 से पहले बिल गेट्स लगातार 24 सालों तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे थे। उस साल जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 160 बिलियन डालर हो गई और वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए।बिल गेट्स पहली बार 1.25 बिलियन डालर की संपत्ति के साथ 1987 में फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे। बिल गेट्स (विलियम हेनरी गेट्स) माइक्रोसॉफ्ट नामक कंपनी के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष हैं। इनका जन्म 28 अक्तूबर, 1955 को वाशिंगटन के एक उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम विलियम एच गेट्स तथा माता का नाम मेरी मैक्सवैल था। पिता एक प्रतिष्ठित वकील तथा माता एक बैंक के व्यवस्थापक मंडल की सदस्य थीं। इनकी शिक्षा 13 साल की आयु में उन्हें लेकसाइड स्कूल में डाला गया, जो की एक प्रचलित प्राइवेट स्कूल था।  बाद की पढ़ाई हार्वर्ड विश्वविद्यालय से हुई है, पर यह स्नातक नहीं हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App