बुलबुल तूफान: राहत और बचाव अभियान की समीक्षा

By: Nov 11th, 2019 2:56 pm

चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' से मची तबाहीराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने आज यहां एक बैठक में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आये चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ के कारण उत्पन्न स्थिति तथा वहां चलाये जा रहे राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की।तूफान के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में पश्चिम बंगाल में 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि ओड़िशा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिम बंगाल में एक लाख मकानों को नुकसान पहुंचा है और फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है जबकि संचार सेवाओं की बहाली का काम किया जा रहा है।ओड़िशा में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन दो लाख हेक्टेयर में फैली फसल बर्बाद हो गयी है। प्रभावित इलाके के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर बिजली और पानी आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।बैठक में दोनों राज्यों को केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। वहां खाद्य पदार्थों , पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मुहैया करायी जा रही है। नुकसान का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय दलों को इस सप्ताह प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जायेगा। राज्य सरकारों ने केन्द्रीय सहायता के लिए अपने स्तर पर नुकसान का आकलन किया है।बैठक में गृह, रक्षा, ऊर्जा, संचार, कृषि और खाद्य तथा उपभोक्ता मामलों के मंत्रालयों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये बैठक में हिस्सा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App