मंडी में दुष्कर्म पीडि़ता ने दिया बच्चे को जन्म

By: Nov 22nd, 2019 12:01 am

सुंदरनगर – मंडी जिला के सुंदरनगर में  16 वर्षीय नाबालिगा ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि इस वर्ष जुलाई में सुंदरनगर उपमंडल की एक नाबालिगा द्वारा सुंदरनगर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अनुसार पीडि़ता आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही काम करती थी। आरोपी पीडि़ता की मां के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर पीडि़ता से दोस्ती करने की बात कहता था। इसके उपरांत आरोपी पीडि़ता को उसके घर से शादी का झांसा देकर नालागढ़ ले गया। आरोपी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी ने पीडि़ता के साथ पांच माह तक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीडि़ता किसी तरह उसके चंगुल से भागी और अपने परिवार को सारी बात बताई। इस पर सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभी न्यायिक हिरासत के दौरान सब जेल मंडी में बंद है। खबर की पुष्टि डिप्टी एसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App