मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा को मिले मंडल अध्यक्ष

By: Nov 15th, 2019 12:01 am

शिमला – भाजपा संगठनात्मक चुनाव अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से व्यापक चर्चा के उपरांत मंडी संसदीय क्षेत्र के पांच में से तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें मनीष कपूर को मंडी मंडल, कुंदन ठाकुर को करसोग मंडल तथा सोहन सिंह ठाकुर को नाचन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि रामपुर मंडल के संगठनात्मक चुनाव का जिम्मा मंडल चुनाव अधिकारी बिहारी लाल शर्मा को सौंपा गया है, जिन्हें सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करने के लिए कहा गया है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App