महर्षि दयानंद स्कूल में प्रदर्शनी

By: Nov 14th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया में इको क्लब द्वारा पर्यावरण विभाग चडीगढ़ के सहयोग से ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों  द्वारा बनाये गए मॉडलों को सराहा। इस एग्जिबिशन में इको क्लब के विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा  लिए विभिन्न मॉडल्स प्रदर्शित किए। स्टूडेंट्स ने प्रदर्शित किए गए मॉडलों के आधार पर सोलर सिस्टम का प्रयोग करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि  ऊर्जा को बचाने के लिए  सड़कों, गलियों और पार्कों में  सोलर लाइट का प्रबंध होना आवश्यक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App