महिला से पकड़ी 910 ग्राम चरस

By: Nov 12th, 2019 12:20 am

ब्यासर में पुलिस ने घर में दबिश देकर पकड़ी नशे की खेप, महिला गिरफ्तार

कुल्लू –जिला कुल्लू के भेखली ब्यासर क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर चरस बरामद की गई। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवा द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में रेड की और एक घर में दबिश के दौरान चरस बरामद की गई है। पुलिस ने चरस सहित अन्य नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी के आधार पर पुलिस ने भेखलीधार क्षेत्र के साथ सटेब्यासर में युवा द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर 48 वर्षीय महिला घर से 910 ग्राम चरस बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट-20 के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि एक युवा द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्यासर गांव की महिला से चरस बरामद की गई है। महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी कुल्लू ने कहा कि पुलिस ने गश्त बढ़ाई है। नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App