मां दुर्गा के पाठ से  दुखों का समाधान

By: Nov 18th, 2019 12:04 am

सोलन –मां दुर्गा के पाठ से हर प्रकार के दुखों और रोगों का निश्चित समाधन होता है। इस पाठ से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और व्यक्ति जहां भी जाता है, विजय प्राप्त करता है। यह उद्गार परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के प्रथम दिन व्यक्त किए। समागम के प्रथम दिन देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी से मां दुर्गा व भगवान शिव का वह आलोक ग्रहण किया, जिससे हर प्रकार के असाध्य कष्ट और रोग तत्क्षण समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति धन-धान्य व सुख-समृद्धि का अधिकारी हो जाता है। समागम में दिव्य पाठ और अभिमंत्रित औषधी से होने वाले अनुभवों को सुनकर मंच पर उपस्थित डाक्टर, वैज्ञानिक, बुद्धिजीवी और विशिष्ट अतिथि हैरान रह गए। परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने कहा कि मैं यहां केवल आपके कष्टों, दुखों, समस्याओं और असाध्य रोगों का शास्त्रोक्त विधि से समाधन प्रदान करने आया हूं। पश्चिमी जगत के जो वैज्ञानिक व बुद्धिजीवी धर्म को नहीं मानते थे, वे भी प्रभु कृपा के इस आलोक को सहज ढंग से मान रहे हैं। मेडिकल सांइस के वैज्ञानिक व डाक्टर हैरान हैं कि जिन रोगों का इलाज उनके पास भी नहीं था, वे रोग केवल 10-15 मिनट के पाठ से कैसे दूर हो गए। अमरीका, इंग्लैंड, कनाडा सहित अनेक देशों के लोग और सरकारें दिव्य पाठ से होने वाले अनुभवों का प्रमाणों के साथ साक्षात्कार करने के बाद हैरान हैं। ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने कहा कि दिव्य पाठ कोई जादू या चमत्कार नहीं है, बल्कि प्रभु कृपा का वह रहस्यमय आलोक है, जो सनातन शक्ति और धर्म शास्त्रों में छिपा हुआ है। इस अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के महासचिव सुशील वर्मा ने बताया कि आज पूरा विश्व भारतीय पुरातन विज्ञान और आयुर्वेद की ओर देख रहा है। जिन रोगों और दुखों का समाधन पूरे विश्व के वैज्ञानिक और डाक्टर वर्षों से खोज रहे थे, उनका समाधान भारत में बहुत सहजता से खोजकर सबको आश्चर्य में डाल दिया है। पूरे विश्व के डाक्टर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवियों के साथ-साथ पश्चिमी जगत की सरकारों के राष्ट्राध्यक्ष भी प्रभु कृपा के विज्ञान को देखकर अचंभित हैं। अगला समागम 7-8 दिसंबर को यमुनानगर में होगा ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App