मिनिस्ट्रीयल स्टाफ  कर्मचारी देंगे आठ जनवरी की हड़ताल को समर्थन

चंडीगढ़ – पंजाब के समान वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, किसान, मजदूर, छात्र महिला कर्मचारी संगठनों के सांझा आह्वान पर आगामी आठ जनवरी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मिनिस्ट्रीयल स्टाफ  कर्मचारी भी ताल ठोकेगा। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हमसा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप गुलिया, महासचिव सतीश सेठी, प्रवक्ता संदीप सांगवान ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी विभागों, बोर्डो, निगमों, नगरनिगमों, विश्वविद्यायों में काम करने वाले सभी प्रकार के कच्चे व पक्के कर्मचारी भाग लेंगे। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी गत 10 वर्षों से पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार लगातार अनसुना कर अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी हुई है।