मीडिया का उत्तरदायित्व

By: Nov 22nd, 2019 12:05 am

-रूप सिंह नेगी, सोलन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताना भले ही प्रशंसनीय है, लेकिन यही चिंता अगर सरकार ने कुछ वर्ष पहले जताई होती तो कितना अच्छा होता, और देश की जनता मीडिया में तथाकथित पेड न्यूज, फेक न्यूज, भड़काउ न्यूज, फर्जी खबरों और पक्षपाती न्यूज से गुमराह होने से बच जाती। अभी भी समय है कि सभी तरह के मीडिया के लिए सख्त कानून बना कर ऐसे न्यूज शेयर करने पर नकेल कसा जाए। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते जनता को निष्पक्ष खबरों से अवगत करा कर जनता के प्रति अपना सही दायित्व निभाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App