मेधावियों ने जीते 32 गोल्ड मेडल

By: Nov 5th, 2019 12:30 am

हिम फ्लावर स्कूल के छात्रों ने साइंस एंड एप्टीच्यूड टेस्ट में दिखाई प्रतिभा

लडभड़ोल –हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल के छात्र-छात्राओं ने चंडीगढ़ की संस्था ऐडसेट द्वारा आयोजित साइंस एंड एप्टीच्यूड टेस्ट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 32 गोल्ड मेडल और चार स्कूल सेक्शन ट्राफी और 11 विशेष पारितोषिक प्राप्त किए।  यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट  में विद्यालय के करीब 200 छात्र-ृछात्राओं ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 गोल्ड मेडल, चार स्कूल सेक्शन ट्राफी और 11 विशेष पारितोषिक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने अभिभावकों  व विद्यालय के मेहनती, कर्मठ अध्यापक-अध्यापिकाओं को इस सराहनीय परिणाम के लिए बधाई दी।  उन्होंने विजयी  बच्चों स्तुति, अयाना, रुद्रा, कनिका, नवीन कुमार, अंशिका डढवाल, आर्यन, कर्ण, लक्ष्य ठाकुर, मृगांक ठाकुर, समर्थ शर्मा, अंशिका,  इशिका, सक्षम, अर्पित, अवंशिका, सिमरन चौहान, विभा राज, रमणीक, सूजल, साहिल भारद्वाज, रमन सकलानी, सुचिता, दिया, सारिका, आशीश, स्वाति, अंतरिक्ष शर्मा, रिक्की सकलानी, दीक्षा, कोमल, अमन, आशीष, प्रियंका, वंशिका और प्रियंका को मेडल, स्कूल सेक्शन ट्राफी व विशेष पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App