मेले में स्टाल आबंटन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

By: Nov 12th, 2019 12:20 am

रामपुर बुशहर –अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में लगने वाले स्टॉलों पर स्थिति समान्य होती नजर नहीं आ रही है। अब कांग्रेस ने स्टाल आबंटन पर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को प्रेसवार्त्ता के दौरान कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष संजय मेहता व सेवादल अध्यक्ष राम कुमार ने संयुक्त ब्यान में कहा कि जिस तरह से इस बार स्थानीय प्रशासन ने नियमों को ताक पर स्टाल आबंटन किया वह हैरान करने वाला था। ये पहली बार हुआ है कि स्टाल आबंटन में हो रही धांधली को रोकने के लिए शिमला से एडीसी को आना पड़ा। जहां स्थानीय व्यापारियों को स्टॉल आबंटन में कोई तरजीह नहीं दी गई वहीं कई स्टाल बिना बोली के ही दे दिए गए। यहां तक कि आधार कार्ड पर भी खूब धांधली हुई। एक व्यपारी ने चार चार स्टॉलों को अलग अलग आधार कार्ड पर लिया। जबकि सबलेंटिग का खेल खूब चला। मेहता ने कहा कि प्रशासन और नगर परिषद् प्रबंधन की आपसी लड़ाई में इस बार स्टॉल आबंटन की पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। जिसकी जांच होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को वह मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को जोरदार ढ़ग से उठाएगें। उन्होंने कहा कि लवी मेला यहां के स्थानीय लोगों का भी है।  लेकिन जिस तरह से स्टाल  आबंटन में स्थानीय लोगों को टारगेट कर केवल बाहरी लोगों को तरजीह दी गई वह आज से पहले नहीं हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App