मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है स्ट्रोक

अमृतसर – विश्व में स्ट्रोक मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। वर्ष 2015 में भारत के अंदर 1.6 मिलियन होते स्ट्रोक के कारण हुई थी। हर छह सेकंड में स्ट्रोक के कारण मौत हो रही है। यह जानकारी फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में डीएम न्यूरोलॉजी डाक्टर मानिक महाजन ने दी। डा. मनिक ने बताया कि मुंह का एक तरफ टेढ़ा होना, बाजू में कमजोरी, बोलने में दिक्कत आदि स्ट्रोक के कारण हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी को स्ट्रोक होता है, तो तुरंत डाक्टर के पास जाना चाहिए। पहले चार-पांच घंटे मरीज के लिए गोल्डन आवर होते हैं। इसमें मरीज को क्लॉट बर्स्ट इंजेक्शन लगाया जाता है। मेडिकल डायरेक्टर डाक्टर एचपी सिंह ने बताया कि अगर व्यक्ति अपने खान-पान और जीवन क्रियाओं में बदलाव लाए, तो स्ट्रोक से बचा जा सकता है। इसके अलावा हर मरीज को अपना बीपी व शुगर रेगुलर चैक करवाना चाहिए। इस मौके पर डा. दानिश विशिष्ट गुरमीत सिंह आदि भी मौजूद थे।