युवा कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला

By: Nov 17th, 2019 4:45 pm

प्रदेश युवा कांग्रेस ने रविवार को अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगवाई में जिलाधीश कार्यालय शिमला के बाहर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की एवं धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका। मनीष ठाकुर ने कहा कि राफेल मामले पर संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी का गठन करने में केंद्र सरकार क्यों कतरा रही है। मामले में देश के सामने पारदर्शिता से सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वेष की भावना से राजनीति कर रही है, जिसके चलते लगातार कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App