रघुनाथ मंदिर में 24 को होगी देव संसद।

By: Nov 13th, 2019 4:22 pm

भगवान रघुनाथ जी मंदिर रघुनापुर कुल्लू में 24 नवंबर को देव संसद होगी। हुआ यूं कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव संपन्न होने के बाद ढालपुर स्थित देवता धुंबल नाग के अस्थायी शिविर का स्थान अपवित्र होने पर देवता धुंबल नाग ने आपत्ति जताई थी और देवता स्वयं ढालपुर पहुंचे थे। देवता ने इसे लेकर एसपी कुल्लू और डीसी कायार्लय को भी घेरा था। अब इस मुद्दे पर भगवान रघुनाथ जी के मंदिर में देव संसद होगी, जिसके लिए भगवान रघुनाथ जी ने 24 नवंबर का दिन तय किया है। इसमें देवभूमि के सभी देवताओं को भी बुलाया जा रहा है। इस देव संसद में दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। रघुनाथ मंदिर में जगती होने की बात भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया। उन्होंने कहा कि जगती में देवी-देवता निशान में विराजमान होंगे।
कुल्लू से मोहर सिंह पुजारी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App