रणवीर ठाकुर ने रेस में लगाई हैट्रिक

By: Nov 13th, 2019 12:20 am

भोरंज तीसरी हिमाचल प्रदेश स्टेट मास्टर गेम्स बिलासपुर में संपन्न हुई। इसमें उपमंडल भोरंज की पंचायत भुक्कड़ के रणवीर ठाकुर ने हैट्रिक लगाकर 800, 1500 और 5000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रणवीर ठाकुर ने बताया कि आठ से 14 अक्तूबर तक हुई वेटरन वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी जार्जिया के टिवलीसी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अब उनकी निगाहें चार फरवरी से नौ फरवरी, 2020 तक गुजरात के बड़ोदरा शहर में होने वाली ऑल इंडिया मास्टर गेम्स में हैट्रिक मारने पर है। अभी रणवीर ठाकुर सिविल सप्लाई मेडिसिन शॉप पालमपुर में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त हंै। इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर है। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय वालीबाल कोच विद्यासागर शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान भुक्कड़ विजय लक्ष्मी, उपप्रधान वीरी सिंह, सुशील शर्मा, बीसी कौशल व कै. खुशहाल चंद इत्यादि ने रणवीर ठाकुर को शुभकामनाएं दीं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App