राष्ट्रपति कोविंद ने शेषन के निधन पर जताया शोक

By: Nov 11th, 2019 1:06 pm

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को पूर्व चुनाव आयुक्त टी एन शेषन के निधन पर शोक व्यक्त किया।श्री कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा, “टी एन शेषन के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। वह एक उत्कृष्ट नौकरशाह थे। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में शेषन का कार्यकाल चुनावी सुधारों का एक महत्वूपर्ण चरण था। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”श्री शेषन का कल रात चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। गौरतलब है कि देश की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में अहम योगदान के लिए श्री शेषन को प्रसिद्ध रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App