रिलायंस बाजार का बादशाह

By: Nov 20th, 2019 12:07 am

9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप का निशान छूने वाली देश की पहली कंपनी

मुंबई – रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप ने 9.5 लाख करोड़ के निशान को छू लिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। मंगलवार को रिलायंस के शेयर 3.3 फीसदी की तेजी के साथ 150675 पर पहुंच गए, जो कि एक नया रिकार्ड है। पिछले महीने रिलायंस ने नौ लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा छुआ था। दोपहर में सेंसेक्स 180 प्वाइंट की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था। पिछले महीने आरआईएल ने ऐलान किया था कि कंपनी एक नई सब्सीडरी शुरू करेगी, जिसके तहत डिजिटल इनिशिएटिव और ऐप का कोरबार आएगा। इसमें 108 लाख करोड़ लगाने की योजना है। यह नई इकाई भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनी होगी। यह नई एंटिटी टेक्नॉलजी, हेल्थकेयर, एजुकेशन के क्षेत्र का काम करने के साथ अगली पीढ़ी की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन शामिल है। जानकारों के मुताबिक, इस नए प्लैटफॉर्म की तरफ निवेशकों का भी आकर्षण होगा। बैंक ऑफ अमरीका के मेरिल लिंच के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले दो साल में 200 अरब डालर की कंपनी हो सकती है। जानकारों का मानना है कि कंपनी इस लक्ष्य को नए कॉमर्स वेंचर, ब्रॉडबैंड ऑपरेशन और डिजिटल वेंचर के माध्यम से हासिल किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App