रैंकीरेड्डी-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

By: Nov 8th, 2019 12:05 am

 फुझो – फ्रेंच ओपन की उपविजेता भारतीय जोड़ी सात्विकसैराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इस सत्र में अपना शानदार सफर जारी रखते हुए छठी सीड जापानी जोड़ी हिरोयूकी एंडो और यूता वतान्वे को गुरुवार को 21-18, 21-23, 21-11 से हराकर चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विकसैराज-चिराग अब टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय उम्मीद बचे रह गए हैं, जबकि अन्य सभी खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही सात्विकसैराज-चिराग की जोड़ी ने छठी सीड जापानी जोड़ी को हराने में एक घंटे छह मिनट का समय लगाया। निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी पूरी तरह खेल पर हावी रही। विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने इस जीत के साथ जापानी जोड़ी के खिलाफ करियर रिकार्ड 2-2 कर लिया है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App