लार्ड बुद्धा स्कूल के मेधावियों को बांटे इनाम

सालाना समारोह में मुख्यातिथि तहसीलदार देवी सिंह ने थपथपाई पीठ, हौसला भी बढ़ाया

निहरी – लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल  निहरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में तहसीलदार निहरी  देवी सिंह कौशल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह (मैनेजर आफ सीडी  बैंक निहरी) बंती देवी (लैंड ओनर ऑफ स्कूल ग्राउंड) बॉबी ठाकुर (जय श्री होटल निहरी) सत्यप्रकाश  प्रधान ग्राम पंचायत ब्रोकली,   चुन्नीलाल, रिटायर्ड वैटरिनरी डॉक्टर, बेली राम  मंडल निहरी,  दिलीप वर्मा रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड बलदेव ठाकुर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, महेंद्र लाल ग्राम पंचायत प्रधान बदेह उपस्थित रहे।  मुख्यातिथि ने बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदि विषयों में उत्कृष्ट भूमिका के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण किए, जिसमें  शैक्षणिक  स्तर पर कक्षा  प्रथम के तेजस प्रथम, रिधिमा ने दूसरा स्थान, राधिका तीसरा स्थान, कक्षा दूसरी के नमन कुमार प्रथम, यशवंत कुमार सेकेंड, कुमुद थर्ड, तीसरी कक्षा से प्रथम अनन्या, सेकेंड स्वास्तिक, अरमान  थर्ड, कक्षा चौथी  स्नेहा  पराशर गीतांजलि, सेकेंड शिवांश थर्ड, पांचवीं कक्षा से   ग्रेसिया  प्रथम, मुस्कान सेकेंड मोहित थर्ड, छठी कक्षा से प्रथम परिणिता सेकेंड पूर्णिमा थर्ड पुष्कर सातवीं कक्षा से थर्ड पोजिशन आठवीं कक्षा के प्रथम नीरज सोनाली और थर्ड पोजिशन कक्षा नौवीं कक्षा से नौवीं कक्षा से गुंजन प्रथम सेकेंड पोजिशन रिषभ कुमार थर्ड महिंद्र और जिला स्तरीय और इस कार्यक्रम के दौरान ही खेल कुर्ता के जिला स्तरीय प्रतियोगिता को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें अंडर 14 गर्ल्ज में वन एक्ट प्ले जिला स्तर पर उत्कृष्ट भूमिका के लिए पुरस्कृत पुरस्कार दिए गए।  राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले कुमारी गुंजन को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दीप कुमार ने बच्चों को  और लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल  के सभी स्टाफ के  सदस्यों को उनके कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी।