लाल लाजपत राय अस्पताल में चिकित्सा शिविर आज

By: Nov 14th, 2019 12:02 am

 नंगल – नंगल के लाल लाजपत राय मैमोरियल अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को समर्पित इस शिविर का आयोजन कर्मभूमि वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह करेंगे। शिविर में टेस्ट व दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App