लोकनृत्य में छाया चोलथरा

By: Nov 13th, 2019 12:18 am

सरकाघाट। हाल ही में एससीईआरटी द्वारा सोलन मंे आयोजित राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता मंे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा के छात्रों ने पर्यावरण बचाओ थीम पर आधारित लोकनृत्य में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। बच्चों के बेेहतर प्रदर्शन पर एससीईआरटी ने उन्हंे मैरिट सर्टिफिकेट व 300 रुपए प्रति छात्र, जिनमें पंकज ठाकुर, नीभा कुमारी, सोहानी ठाकुर, दीक्षा कुमारी, आंचल वन्याल व खुशबू को पुरस्कृत किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजय ठाकुर व प्रवक्ता राजूराम ने उन्हें बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App