विदेशी मुद्रा भंडार 446.10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

By: Nov 10th, 2019 5:34 pm

मुंबई – देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह बढ़ता हुआ 446.10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 01 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.52 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 446.10 अरब डॉलर पर रहा जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। यह लगातार छठा सप्ताह है जब इसमें बढ़ोतरी देखी गयी है। इससे पहले 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.832 अरब डॉलर बढ़कर 442.58 अरब डॉलर पर रहा था। छह सप्ताह में यह 17.53 अरब डाॅलर बढ़ चुका है। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3.20 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 413.65 अरब डॉलर हो गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार 30.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.53 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि एक करोड़ डॉलर चढ़कर 3.65 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App