शादी का झांसा देकर लूटी आबरू  केस दर्ज

By: Nov 19th, 2019 12:02 am

 नंगल – नंगल की एक लड़की ने शहर के ही लड़के के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने आरोप लगाए हैं कि लड़के ने उसे शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब वह मुझे छोड़ किसी और से शादी करना चाहता है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त लडक़ी ने पुलिस को दिए अपने ब्यानों में कहा है कि वर्ष 2014 में संबंधित युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, तब वह अपने परिवार सहित उसके पड़ोस में रहता था। अब वह शहर में दूसरी जगह रहने लगा है। उसने बताया युवक ने उससे वायदा किया था कि वह उससे शादी करेगा। वह 2016 से लेकर 2019 तक उसका शारीरिक सोषण करता रहा। लड़की ने बताया के मुझे पता चला के इसी वर्ष नवंबर में उसने किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई की, लेकिन लड़की वालों को असलियत पता चलने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने बताया कि युवक ने उससे भी शादी करने से इनकार कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलराम सिंह व महिला जांच अधिकारी एसआई परमिंदर कौर ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App