शिमला में छह महीने के सोए हुए मासूम पर चढ़ा दी गाड़ी

By: Nov 15th, 2019 12:01 am

शिमला – राजधानी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। शिमला के निगम विहार में एक वाहन ने छह माह के मासूम को कुचल दिया। शीशु को घायल हालत में आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी कब्जे में ले ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक से छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के तहत शिमला के निगम विहार में लोक निर्माण विभाग की पार्किंग में लेबर ने छह माह का बच्चा सुलाया हुआ था। इस दौरान वहां एक वाहन आया और वाहन चालक ने सोए हुए बच्चे को कु चल दिया। वाहन राजेश्वर नाम का चालक चला रहा था। पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है। डीएसपी दिनेश शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं। मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं। परिजनों ने वाहन चालक पर कारवाई की मांग उठाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App