संविधान देश का सबसे बड़ा ग्रंथ

पटनौण में कार्यक्रम के दौरान बोले मुख्यातिथि प्रेम कुमार धूमल

सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पटनौण में संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने संबोधन मंे कहा कि 26 नवंबर, 1949 को भारत का संविधान लिखा गया था, जिसे दो महीने पश्चात 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। पिछले 70 वर्षों से हम इसी संविधान के अंतर्गत काम कर रहे हैं। अगर देश में आज कोई ग्रंथ सबसे बड़ा है, तो वह हमारा संविधान ग्रंथ है, जिसके तहत पूरे देश की हर व्यवस्था काम करती है। भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी भारत देश संविधान के तहत भाजपा पार्टी का ही प्रण था कि सभी फौजी भाइयों के लिए वन पेंशन वन रैंक लागू किया जाए, जिसे भाजपा सरकार ने 2014 में आते ही लागू किया। आज हर गरीब व बीपीएल परिवार आयुष्मान से जुड़कर पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करवा रहा है। यह है भाजपा का संकल्प, जिसे अटल बिहारी वाजर्पेयी के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में कामगार जन कल्याण बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कामगार बोर्ड में रजिस्टर्ड लोगों को सोलर लैंप इंडक्शन चूल्हा और साइकिलंे वितरित कीं। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, सुखदेव ठाकुर, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, कामगार बोर्ड जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र विक्की, बीडीसी चेयरमैन सुभाष चंद्र, सचिव इंस्पेक्टर प्यार चंद व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।