सड़क हादसे में युवक की मौत

नंगल – नंगल-श्रीआंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ढ़ेर के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह सपुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी गांव ढ़ेर पैदल ही अपने काम पर जा रहा था कि मुख्य मार्ग पर आते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेज कर जांच शुरू कर दी है।