सरकारी कर्मियों को अगले साल 23 छुट्टियां

By: Nov 15th, 2019 12:30 am

चार अवकाश रविवार में विलीन, महिला कर्मियों के लिए रक्षाबंधन, करवाचौथ और भाईदूज की छुट्टी

शिमला – प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 यानी अगले साल के लिए सार्वजनिक एवं वैकल्पिक अवकाश घोषित कर दिया है। नेगोशिएबल इंट्रूमेंटल एक्ट 1881 (25) के तहत सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश मिलेगा, जो बोर्ड, निगम एवं शिक्षण संस्थानों में लागू होंगे। इसके साथ-साथ महिला कर्मचारियों को हर वर्ष की भांति अगले साल भी तीन अवकाश मिलेंगे, जो रक्षा बंधन, करवा चौथ और भाई दूज के दिन होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार कुल 23 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे, जबकि तीन महिलाओं के लिए और 12 वैकल्पिक अवकाश होंगे। अगले साल चार ऐसे अवकाश रविवार के दिन आ रहे हैं, जिससे सरकारी कर्मचारियों को नुकसान होगा। गणतंत्र दिवस, गुरु रविदास जयंती, मोहर्रम और दशहरा की छुट्टी रविवार के दिन ही होगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक जनवरी महीने में दो छुट्टियां होंगी, जबकि फरवरी में दो, मार्च में एक, अप्रैल में सबसे अधिक पांच, मई में दो, जून में एक, अगस्त में चार, अक्तूबर में तीन, नवंबर में दो और दिसंबर महीने में मात्र एक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सार्वजनिक अवकाश

दिवस                       तिथि

पूर्ण राज्यत्व दिवस    25 जनवरी

गणतंत्र दिवस         26 जनवरी

गुरु रविदास जयंती    9 फरवरी

शिवरात्रि               21 फरवरी

होली                   10 मार्च

राम नवमी             2 अप्रैल

गुड फ्राइडे 10 अप्रैल

अंबेडकर जयंती      14 अप्रैल

हिमाचल दिवस       15 अप्रैल

परशुराम जयंती        25 अप्रैल

दिवस                  तिथि

बुद्ध पूर्णिमा            7 मई

इदुल-फितर           25 मई

कबीर जयंती          5 जून

ईद-उल-जूहा          1 अगस्त

जन्माष्टमी             12 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस        15 अगस्त

मुहर्रम                  30 अगस्त

गांधी जयंती            2 अक्तूबर

दशहरा                25 अक्तूबर

वाल्मिकी जयंती       31 अक्तूबर

दिवाली                14 नवंबर

गुरुनानक जयंती      30 नवंबर

क्रिसमस               25 दिसंबर

महिलाओं के लिए

दिवस                  तिथि

रक्षा बंधन             3 अगस्त

करवा चौथ            4 नवंबर

भाई दूज               16 नवंबर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App